अवुल पकिर जैनुलब्दीन अब्दुल कलाम (१५ अक्टूबर १९३१ - २७ जुलाई २०१५) भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति (२००२-२००७) थे। भारत के मिसाइल कार्यक्रम को बुलंदियों पे पहुँचाने व पोखरण में परमाणु बम परिक्षण में उनके योगदान की वजह से उन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। वे एक भौतिक विज्ञानी होने के साथ एक महान वैज्ञानिक भी थे जिन्होंने भारत के सर्वोच्च अनुसन्धान केंद्रों - डीआरडीओ और इसरो में काम किया।
वे एक बहुत ही सरल, ईमानदार, और दयालु व्यक्ति थे जिनका सपना हमेशा भारत को उन्नति के शिखर पे पहुँचाने का ही रहा। वे बच्चों से बहुत प्रेम करते थे जिसकी वजह से उन्हें प्रायः शिक्षण संस्थानों से सम्बोधन और बच्चों को प्रेरित करने के लिए बुलाया जाता था। उनकी बातें और जीवन प्रसंग हमेशा से हर इंसान को प्रेरणा देते रहे हैं और सदैव देते रहेंगे।